एक न-गझल और...!
*एक न-गझल और...!*
~~~~~~~~~~~~
मै अजनबी बन चल रहा था अपने पथ पर
पता नहीं कैसे आ बैठी, तुम मेरे मन-रथ पर ||
¤
मन-रथ मेरा डगमगाया, लगी छूटने लगाम
कंकड़-पत्थर उछलने लगे, फिर मेरे पथ पर ||
¤
घोड़े मेरे मन-रथ के पथ छोड़ चले अरण्य में
अरण्यवती तुम ही हो, मै संभला यह जानकर ||
¤
संभल कर भी मै, फसता गया अरण्यजाल में
लगाम थाम ली फिर, तुमने अरण्यवती होकर ||
¤
गहराने लगा अस्तित्व तुम्हारा मन-रथ में मेरे
अकस्मात धावा बोल दिया तुमने मेरे दिलपर ||
¤
घुलने लगा शनैः शनैः मेरा अस्तित्व अरण्य में
हुआ मशहूर मै अकस्मात, तुम्हारी जुबानपर ||
¤
नज़र लग गई फिर चक्रवात हुआ कार्यान्वित
अदृश्य कांटे बिछने लगे, मेरे अपनेही पथ पर ||
¤
द्विभाजक फिर होने लगा असरदार धीरे धीरे
मै भी सरकने लगा, अपनेही एकल पथ पर ||
¤
इसी कश्माकश में अरण्य में उभरा दावानल
और हुआ उषोदय फिर, मेरे मन-क्षितिज पर ||
¤
@लखनपाल सिंह "अपराधी"
बोरकन्हार-441902, जि.गोंदिया.
(10.12.2023)
~~~~~~~~~~~~~१ॐ~~~~~~~~~~~~
Comments
Post a Comment